“गिरिडीह में डीटीओ का विशेष वाहन जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

सड़क सुरक्षा को मजबूती देने और यातायात नियमों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) की ओर से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके आवश्यक कागजातों की बारीकी से जांच की गई। जांच अभियान में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और हेलमेट जैसे सुरक्षा मानकों पर खास ध्यान दिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई, वहीं सही दस्तावेज रखने वाले वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।