बेरोजगार संघर्ष मोर्चा कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्य तिथि मनाई गई

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में देश के प्रथम गृह मंत्री लवपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 75वीं पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कि संचालन संजय कुमार ने किया सर्वप्रथम सरदार पटेल के तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई।
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत के शिल्पी एवं देश की एकता अखण्डता के प्रतीक थे उनका निधन 15 दिसम्बर 1950 ईस्वी को हुआ था सरदार पटेल स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे उन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी आज़ाद भारत में देश के प्रथम गृह मंत्री बने उनके कई ऐतिहासिक कार्यो में सोमनाथ मंदिर ka पुनर्निर्माण गांधी स्मारक निधी की स्थापना एवं कमला नेहरू अस्पताल के रूप रेखा जैसे कई कार्य हमेशा याद किए जाते है सरदार पटेल ने 650 छोटे छोटे राज्यों को मिलाया इस कारण देश वासियों ने लवपुरुष की उपाधि से नवाजा था सरदार पटेल का सपना था भारत एक अच्छा उत्पादक देश बने। देश में कोई भूखा न हो और देश का चहुमुखी विकास हो सरदार पटेल आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका विचार आज काफी प्रसांगिक है सरदार पटेल को मरनो प्रांत 1991 में भारत रत्न मिला था जयपाल मोची ने सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एकता अखण्डता के सूत्र धार थे इस अवसर पर दीपक कुमार, कृष्णा राम, संजय मिस्त्री, प्रभात कुमार, नागेन्द्र राम, गणेश चन्द्र, गोपाल चौधरी, उपेन्द्र रजक, राजू राम उमेश पासवान, राम नरेश महतो, संतोष विश्वकर्मा, राम राज राम ने अपने अपने विचार व्यक्त किए शतीश दुबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया