विश्व हिंदू परिषद वार्षिक धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ किया गया  :  विहिप पलामू।

           आज जिला कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पालक दामोदर मिश्र और संचालन जिला मंत्री अमित तिवारी ने किया।  बैठक में आज से प्रारंभ हो रहे विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल के वार्षिक कार्यक्रम  “धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान” को सफल बनाने हेतु योजना बनाई गई।

             बैठक में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र ने अभियान का उदेश्य बताते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद के  ‘धर्म रक्षा समर्पण अभियान’  का मुख्य उद्देश्य हिंदू परिवारों को संगठित करना,   धर्मांतरण के खिलाफ जागरूकता फैलाना,  सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा करना और  ‘घर वापसी’  (पुनर्धर्मांतरण) को बढ़ावा देना  है।   गौ सेवा,  राष्ट्र सेवा जैसे कार्यों के लिए भी  ‘धर्म रक्षा निधि’ के रूप में आर्थिक सहयोग समाज के प्रबुद्ध वर्ग से लिया जाता है।

              जिला मंत्री अमित तिवारी ने बताया कि सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंडों में जाकर सक्रिय चयनित कार्यकर्ताओं को रसीद और कूपन उपलब्ध कराए जाएंगे,  ताकि धर्म रक्षा निधि संग्रह का कार्य समय पर प्रारंभ हो सके।   जिन्हें रसीद और कूपन दी जाएगी, वे प्रतिदिन संग्रह और बैंक जमा की जानकारी जिला मंत्री को देंगे। 04 जनवरी 2026 रविवार को सभी प्रखंडों में  “धर्म रक्षा निधि समर्पण”  समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। इस कार्यक्रम में प्रखंड / पंचायत स्तर के सभी कार्यकर्ता अपना समर्पण अनिवार्य रूप से करें। 

        आज के बैठक में मेदिनीनगर,  चैनपुर और सतबरवा प्रखंड को रशीद और कूपन दिया गया।  आज जिला पालक,  जिला मंत्री,  जिला कोषाध्यक्ष और बजरंग दल जिला संयोजक ने अपना अपना समर्पण राशि जमा करवाया।  बैठक में उपस्थित श्रवण गुप्ता को भाजपा मंडल अध्यक्ष चयनित होने पर उन्हें बधाई देते हुए अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

           आज के बैठक में झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र,    जिला मंत्री अमित तिवारी,  कोषाध्यक्ष राजीव गोयल,  बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  विद्यार्थी प्रमुख विवेक कुमार सिंह,  चैनपुर से विहिप प्रखंड अध्यक्ष देवराज शर्मा,   विहिप मंत्री घनश्याम गुप्ता,   बजरंग दल प्रखंड संयोजक मुकेश प्रजापति,  मेदिनीनगर प्रखंड  से आनंद कुमार,  सतबरवा  प्रखंड से विहिप अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा,  नवल किशोर पाठक,  भाजपा से श्रवण गुप्ता,   गुलशन तिवारी सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही

You may have missed