ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया।

0

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन
आज दिनांक 19/10/2023 को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम एवं संगीत की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ ए॰ के॰ सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस संदर्भ में नवरात्र पर्व की महत्ता का प्रतिपादन कुमारी पलक के द्वारा हिन्दी में किया गया। सानिया फातमा ने माता दुर्गा के नौ रुपों का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए दैनिक जीवन संबंधी उपयोगितापूर्ण तथ्यों से अवगत कराया। कक्षा छठवीं (स) के छात्राओं ने सामुहिक नृत्य के द्वारा सभी का मन मोह लिया। करताल ध्वनि से विद्यालय परिसर गूंज उठा। तत्पश्चात् कुमारी ओशी द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। अंग्रेजी भाषा में माँ नवदुर्गा के महत्व को कुमारी समीक्षा के द्वारा बताया गया। अखंडजय के द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। कक्षा नवमीं के छात्राओं के द्वारा सामूहिक मनोरम नृत्य प्रस्तुत किया गया। पश्चात् कनिका एवं अपर्णा ने माँ दुर्गा पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी। सृष्टि, परी और जिया के द्वारा भी मनभावन नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् माँ दुर्गा की महिमा पर आधारित महिषासुर वध झाँकी का मंचन किया गया।
अन्त में विद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ ए॰ के॰ सिंह के द्वारा नवरात्रि की शुभकामना देते हुए कहा कि-जिस प्रकार दीया अँधेरे को समाप्त कर प्रकाश देता है, ठीक उसी प्रकार माँ दुर्गा आप सभी के जीवन में अंधकार का नाश कर, प्रकाश का संचार करें। माँ दुर्गा की भक्ति और परमात्मा की शक्ति सदैव शुभ व फलदायी होता है। वैदिक युग से चली आ रही उपासना का वैज्ञानिक महत्व भी है। सिद्धि और साधना की दृष्टि से शारदीय नवरात्र को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंधमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री देवियों को नौ दिनों तक क्रमशः पूजी जाती है। प्राचार्य ने कार्यक्रम की सफलता हेतु धन्यवाद व्यक्त करते हुए दशहरा की भी अग्रिम शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री शिवांगी आनन्द एवं मीनू सिंह के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
इस अवसर पर सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ एवं छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed