चैनपुर थाना कांड 57/2025 का खुलासा: चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 19.04.2025 को प्रीति देवी उम्र 29 वर्ष पति अंकित लाल ग्राम लहलहे पोलपोल थाना सतबरवा जिला पलामू के लिखित आवेदन के आधार पर वादिनी के मायके ग्राम नरसिंहपुर पथरा थाना चैनपुर जिला पलामू से यादिनी के कीमती आभूषणों की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा किये जाने के आरोप में चैनपुर थाना काण्ड संख्या 57/2025, दिनांक 19.04.2025, धारा 331(4), 305 भा०न्या०सं० दर्ज किया गया था, उक्त काण्ड के अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार काण्ड में संदिग्ध व्यक्ति प्रवीण कुमार चौधरी उम्र 26 वर्ष सीताराम चौधरी ग्राम नरसिंहपुर पथरा थाना चैनपुर जिला पलामू से पूछताछ एवं उसके निशान्देही पर काण्ड में चोरी गई आभूषणों को अभियुक्त के घर ग्राम नरसिंहपुर पथरा थाना चैनपुर जिला पलामू से विधिवत बरामद कर जप्त कर लिया गया है तथा काण्ड के अप्राथमिकी अभियुक्त प्रवीण कुमार चौधरी उम्र 26 वर्ष सीताराम चौधरी ग्राम नरसिंहपुर को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 27.05.2025 को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारीः –

  1. प्रवीण कुमार चौधरी उम्र 26 वर्ष सीताराम चौधरी ग्राम नरसिंहपुर थाना चैनपुर जिला पलामू।

अपराधिक इतिहासः –

  1. चैनपुर थाना काण्ड संख्या 163/2019, दिनांक 01.07.2019, धारा 25 (1-बी) ए, 26, 35 आर्म्स एक्ट

बरामदगीः –

  1. सोने जैसा मंगटीका वजन लगभग 2.72 ग्राम
  2. सोने जैसा चैन वजन लगभग 8.40 ग्राम
  3. एक जोड़ा सोने जैसा लरिया का ठेपी सहीत वजन लगभग 3.33 ग्राम
  4. बजरंग बली बना सोने जैसा चार लौकेट कुल वजन लगभग 2.19 ग्राम
  5. सोने जैसा ढोलना बेलना वजन लगभग 0.94 ग्राम
  6. चांदी जैसा एक कटोरी, एक मछली, 02 पान पत्ता, 02 सोपारी कुल वजन लगभग 41.05 ग्राम
  7. चांदी जैसा एक जोड़ा पायल वजन लगभग 92.51 ग्राम
  8. चांदी जैसा एक जोड़ पायल वजन लगभग 191.87 ग्राम
  9. चांदी जैसा पान वजन लगभग 28.26 ग्राम
  10. चांदी जैसा 01 जोड़ा पायल
  11. चांदी जैसा लरी बिछिया 06 पीस वजन लगभग 20.94 ग्राम
  12. चांदी जैसा अंगुठा सेट बिछिया 08 पीस वजन लगभग 23.40 ग्राम
  13. दो चांदी जैसा सिक्का वजन लगभग 23.56 ग्राम
  14. चांदी जैसा एक कमरधनी वजन लगभग 109.3 ग्राम
  15. चांदी जैसा एक जोड़ा पंजा वजन लगभग 64.43 ग्राम

छापामारी दलः –

  1. श्री जीतराम महली, पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल चैनपुर
  2. पु०अ०नि० श्रीराम शर्मा, थाना प्रभारी चैनपुर
  3. पु०अ०नि० रंजीत कुमार, चैनपुर थाना
  4. पु०अ०नि० बाबुलाल दूबे, चैनपुर थाना
  5. चैनपुर थाना रिजर्व गार्ड