दिल्ली पुलिस की FIR के खिलाफ भड़का विरोध, गिरिडीह में सरकारी कर्मियों ने जलाई कॉपी

एनएमओपीएस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए FIR के विरुद्ध गिरिडीह जिले के तमाम सरकारी कर्मियों ने FIR की प्रति जलाकर विरोध दर्ज कराया।
एनएमओपीएस (झारोटेफ) के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में जिला मुख्यालय एवं विभिन्न प्रखंडों के तमाम सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों में मध्याह्न अवकाश के दौरान शिक्षकों एवं अन्य सरकारी कर्मियों ने अपने FIR की कॉपी जलाकर दिल्ली पुलिस के इस कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस बाबत जिला अध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा ने बताया कि 25 नवंबर को जंतर मंतर नई दिल्ली में संपन्न पेंशन संघर्ष महारैली में अधिक संख्या का हवाला देकर एनएमओपीएस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों पर दिल्ली पुलिस द्वारा FIR दर्ज किया गया है जिसका झारोटेफ कड़ी निंदा करता है। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में जिले के तमाम सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों में मध्याह्न अवकाश के दौरान शिक्षकों एवं अन्य सरकारी कर्मियों ने अपने FIR की कॉपी जलाकर दिल्ली पुलिस के इस कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। जब तक FIR वापस नहीं लिया जाता है, विरोध जारी रहेगा।
जिले के सभी साथियों ने सक्रिय रूप से अपने हक की आवाज को बुलंद किया ।