ओरेंज द वर्ल्ड : वायलेंस अगेंस्ट विमेंस, इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन द्वारा डिबेट प्रतियोगिता

ओरेंज द वर्ल्ड : वायलेंस अगेंस्ट विमेंस, इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन द्वारा डिबेट प्रतियोगिता

गिरिडीह–आज “ओरेंज द वर्ल्ड : महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के खिलाफ अभियान” अभियान के तहत इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन द्वारा रोटरी भवन, गिरिडीह में एक वाद–विवाद (डिबेट) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में कार्मेल स्कूल,सीसीएल डीएवी स्कूल,किरण पब्लिक स्कूल,
ओपन माइंड्स – ए वर्ल्ड स्कूल,विमेन्स कॉलेज,बीएसएम स्कूल,गर्ल्स हाई स्कूल, पचम्बा
तथा अन्य विद्यालय सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे संवेदनशील विषय पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन पीडीसी पूनम सहाय और क्लब की अध्यक्ष कविता राजगढिया के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन क्लब की सदस्य एवं पूर्व सीसीएल डीएवी शिक्षिका सुषमा सिन्हा तथा नेहा राजगढिया ने किया।
बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और समाज में उनकी स्थिति से जुड़े कई प्रश्न भी पूछे, जिनका क्लब सदस्यों ने सरल और समझदारीपूर्ण तरीके से समाधान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पीसीसी पूनम सहाय, अध्यक्ष कविता राजगढिया, सचिव स्मृति आनंद, संपादक संगीता सिन्हा, सदस्य सुषमा सिन्हा, किरण बर्नवाल, शबाना रब्बानी, पूर्व अध्यक्ष सुमन गौरिसरिया, नमिता जमुवार तथा अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण उपस्थिति और सहयोग रहा।
इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन का यह प्रयास बच्चों में जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।