“पलामू में चतुर्थ वर्गीय नियुक्ति को लेकर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक, 5 दिसंबर को वित्त मंत्री से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा
बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक कचहरी परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की बैठक में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के नियुक्ति के मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की समीक्षा की गई
बैठक में कहा गया कि झारखंड सरकार द्वारा बहुउद्देशीय कर्मी नियुक्ति सेवा सर्च नियमावली बनने के बाद सचिवालय सलग्न कार्यालय और समरनालेय में चतुर्थ वर्गीय पदों पर नियुक्ति होगी लेकिन झारखंड सरकार ने स्पष्ट किया है कि पलामू में चतुर्थ वर्गीय पदों पर होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया इस नई नियुक्ति नियमावली से प्रभावित नहीं होगी सुप्रीम कोर्ट के आदेश आलोक में पलामू उपायुक्त चतुर्थ वर्गीय पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरा करेंगे नियुक्ति नियमावली बनने के बाद भी अभी तक पलामू में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की नियुक्ति नहीं हो सकी जिससे बेरोजगारों में आक्रोश तथा कई बेरोजगारों के उम्र सीमा समाप्ति के कगार पर पहुंच गया है मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पलामू में कर्मचारियों के नियुक्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था जिसका विज्ञापन संख्या 1/2025 है 36000 रोजगारों ने आवेदन पत्र भरे थे पलामू में 44915 निबंध बेरोजगार हैं जो नौकरी के आस में इधर से उधर भटक रहे हैं पलामू में रोजी रोजगार का कोई साधन नहीं है
बैठक में निर्णय लिया गया कि चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के नियुक्ति क्रमांक को लेकर बेरोजगारों का प्रतिनिधि मंडल 5 दिसंबर को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मिलेगा एवं ज्ञापन सौंपेंगे बैठक में उपेंद्र तिवारी संजय मिस्त्री मिथिलेश पासवान गणेश चंद्र सफीक अंसारी अभय पांडे संजय चौरसिया गोपाल चौधरी उपस्थित थे

