सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत पचकेडिया, रुदिडीह व काशवाखांड में शिविर का अयोजन
सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत पचकेडिया, रुदिडीह व काशवाखांड में शिविर का अयोजन
प्रखंड पाटन मे झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह के रूप में शनिवार को पचकेडिया, रुदिडीह व काशवाखांड पचायत में शिविर का अयोजन किया गया। जिसमे सभी विभाग का इनस्टॉल लगाकर निम्न वर्ग के सभी ग्रामीणों से जन समस्या एवं योजना से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गए कई जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया साथ ही पाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचला अधिकारी अमित कुमार झा के द्वारा सरकारी सेवाओ एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं कई मजदूरों को ऑन द स्पॉट जॉब कार्ड बनाकर वितरण किया गया। शिविर में सम्बंधित के पंचायत मुखिया,बसंती देवी, मधुबाला देवी, यशोदा देवी पंचायत सचिव,रोजगार सेवक,प्रखंड आवास समन्वयक शिवम जायसवाल एवं सभी विभागों के कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

