संविधान दिवस मेराल में लोगों ने किया संविधान के सम्मान का संकल्प

मेराल प्रखंड कार्यालय सहित सभी पंचायतो में बुधवार को भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संविधान सभा के अध्यक्ष भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तस्वीर तथा संविधान की किताब पर सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक मेराल पूर्वी पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष रामसागर महतो तथा विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन आदि लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया । कार्यक्रम में भारतीय संविधान की रक्षा के लिए शपथ लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीओ यशवंत नायक ने ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। यह संविधान आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को लागू हुआ था । उन्होंने कहा कि भारत का संविधान समता ,स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय पर आधारित है। मुखिया रामसागर महतो ने कहा कि देश के सभी नागरिकों के लिए भारतीय संविधान का पालन करना कर्तव्य बनता है।वही विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन ,राजेंद्र राम आदि लोगों ने भी संविधान के बारे में अपना अपना विचार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी पंचायत सचिव राधा कुमारी राजेंद्र राम प्रियंका कुमारी रोज एसबी अकादमी के निदेशक मदन यादव मकसूद आलम विनोद चौधरी प्रियंका देवी सुनील कुमार राजू पासवान सहित अनेकों लोग मौजूद थे।