अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह इकाई ने संविधान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गिरिडीह नगर इकाई ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष में गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री नीरज चौधरी ने किया । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संविधान के महत्व पर चर्चा की। मुख्य अतिथि के तौर पर जमुआ विधानसभा की लोकप्रिय विधायिका मंजू कुमारी उपस्थिति रही । साथ ही अतिथि के रूप में गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अनुज कुमार , b.Ed की प्रोफेसर विनीता कुमारी , अभाविप के जिला प्रमुख राजकुमार वर्मा , जय प्रकाश ,पूर्व कार्यकर्ता संदीप देव जी उपस्थित रहे।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जमुआ विधानसभा की विधायिका मंजू देवी जी और प्रो विनीता कुमारी ने बताया कि संविधान दिवस भारतीय संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो 26 नवंबर 1949 को लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि संविधान भारत की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की आधारशिला है और इसका पालन करना हम सभी का कर्तव्य है।
अभाविप के जिला प्रमुख राजकुमार वर्मा जी ने संविधान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। मौके पे नगर सह मंत्री सदानंद राय, अंजलि कुमारी , करण यादव,कृष्ण कुमार , विवेक कुमार, सीमा , पूर्वी , निशा आदि कार्यकता मौजूद थे।

