सतबरवा : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस
सतबरवा : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस*
सतबरवा (पलामू), 26 नवंबर : ब्लॉक मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मंगलवार को संविधान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ से हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी उपस्थित हुईं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजाराम सिंह ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिक्षिकाएँ सुमन कुमारी, बिना कुमारी, रश्मि प्रभा, सोनी कुमारी, व्यवसाय शिक्षक नसीम अंसारी तथा प्रबंधन समिति के सदस्य जोखन सिंह, किरण देवी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुधा कुमारी ने छात्राओं को डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन और संविधान के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संविधान हमारा सबसे बड़ा मार्गदर्शक है और हमें इसके प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए।
विद्यालय की छात्राओं ने संविधान से जुड़े नारा, भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। अंत में सभी ने संविधान के प्रति निष्ठा और देशसेवा की शपथ ली।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रश्मि प्रभा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापिका ने किया

