आपकी योजना–आपकी सरकार कार्यक्रम में बाल विवाह और भ्रूण हत्या के विरुद्ध जागरूकता

गढ़वा:–जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन के द्वारा रमना प्रखंड के कर्णपुरा पंचायत भवन में सरकार के महत्वाकांक्षी योजना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के कार्यक्रम में जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन के पदाधिकारी ने बाल विवाह भ्रूण हत्या दहेज प्रथा जैसे अन्य कार्यों के विषय में ग्रामीणों के साथ जागरूकता अभियान चलाया।
आगामी कार्यक्रम गढ़वा प्रखंड स्थित बाबा खोनहर नाथ मंदिर में 21 बहन, बेटी जो असहाय परिवार हो उनका विवाह कराया जाएगा।
वे जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन के आफिस में रजिस्ट्रेशन करवा ले।
मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी,रमना अंचलाधिकारी, बतौर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस मौके पर,जानकी सामूहिक फाउंडेशन के सचिव रितेश तिवारी उर्फ महाकाल तिवारी ने कहा कि आज कर्णपुरा पंचायत के ग्रामीण को बाल विवाह और हत्या दहेज प्रथा जैसे अन्य कार्यों कार्यों के बारे में जागरूकता किया और मुझे उम्मीद है कि हमारे जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन के कार्यों से लोग जागरूक होंगे ।
मौके पर जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन के सचिव रितेश तिवारी उर्फ महाकाल तिवारी फाउंडेशन के मीडिया सलाहकार अतुलधर दुबे, रानी सिंह ,मुर्तुजा अंसारी, आर्यन मंसूरी, चंदन धर दुबे जी, प्रियांशु दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।