गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी को तीसरे कार्यकाल के सफलता पर एक वर्ष पुरा होने पर मिठाई खिलाकर बधाई दिया।
मौके पर भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के जनता एवं कार्यकर्ताओ के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी का तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक है गढ़वा में गुंडाराज माफिया राज पर लगाम एक हद तक लग चुका है। भ्रष्ट अफसर बोरिया बिस्तर समेटने लगे हैं उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों तक गढ़वा को खुलेआम लुटा गया। जनता का कोई काम नहीं होता था चारों तरफ गुंडाराज माफिया राज फैला हुआ था महिला व्यवसायी से लेकर ठेकेदार तक कोई सुरक्षित नहीं था लोग भयभीत माहौल में रहने को मजबूर थे। जमीन बालु से लेकर अन्य कई तरह का माफिया तंत्र चल रहा था लेकिन जब 2024 में गढ़वा की जनता ने सत्ता परिवर्तन की राह में चला तो जनता अब सुकुन से रह रही हैं। गढ़वा में धीरे धीरे व्यवस्था ठीक हो रहा है ।
उन्होंने झामुमो पर प्रहार करते हुए कहा कि गढ़वा में झामुमो के लोग जनता का शोषण को राजनीति आधार मानते हैं जनता ने चुनाव में इसका जबाब दिया है झामुमो के लोग हारने के बाद गड़बड़ा गए हैं भवनाथपुर झामुमो विधायक का वादा था कि जितने पर पावर प्लांट लगाएंगे लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ इस पर झामुमो के लोग मौन रहते हैं जबकी सच है कि झामुमो सरकार का कोई योजना धरातल पर नहीं है झामुमो के पेयजल मंत्री गढ़वा विधानसभा से होते हुए पिछले पांच साल में भी पेयजल समस्या दुर नहीं कर पाए। जबसे भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी बने लगातार जनहित में काम कर रहे हैं गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में विकास का काम गढ़वा विधायक करने में लगे हुए हैं। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी अविनाश पासवान सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।