गुमला में शौर्य यात्रा कार्यक्रम की तैयारी तेज, बजरंग दल कार्यालय का उद्घाटन

गुमला में शौर्य यात्रा कार्यक्रम की तैयारी तेज, बजरंग दल कार्यालय का उद्घाटन
गुमला – नगर के पुराना नगरपालिका, जशपुर रोड स्थित परिसर में आगामी 14 दिसंबर शौर्य यात्रा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज बजरंग दल के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम की सफलता का संकल्प लिया गया।
उद्घाटन के दौरान वक्ताओं ने बताया कि गुमला नगर से ऐतिहासिक शौर्य यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए बहुत जल्द नगर के सभी प्रखंडों में व्यापक तैयारी बैठकें आयोजित की जाएंगी।
इस यात्रा में माता-बहन, भाई-बंधु सहित सभी समुदायजन शामिल हो सकेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में संघ प्रचारक सम्मी जी, विभाग मंत्री केशव चन्द्र साय, अध्यक्ष अजय सिंह राणा, विभाग संयोजक मुकेश सिंह, मंत्री मनीष बाबू, उपाध्यक्ष शिवम जयसवाल, जिला संयोजक संतोष यादव, प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित कुमार, सेवा प्रमुख अमन राणा, तथा मनोज साहू, सानू साहू, रामदेव सिंह, रोहित राम, मुकेश राम, मनीष मिश्रा, विपुल गुप्ता, श्याम मंत्री, प्रकाश भगत, विकास सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।