गढ़वा में निकाली गयी एकता मार्च पदयात्रा, युवाओं में दिखा उत्साह, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
गढ़वा में निकाली गयी एकता मार्च पदयात्रा, युवाओं में दिखा उत्साह, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित राष्ट्रव्यापी विशेष यूनिटी मार्च अभियान के तहत 20 नवंबर 2025 को गढ़वा में जिला स्तरीय पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फॉरेस्ट कॉलोनी के मैदान से भारत माता एवं सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जहां माननीय सांसद, पलामू लोक सभा क्षेत्र श्री वी डी राम ने श्रद्धासुमन अर्पित कर पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बड़ी संख्या में युवा, एनएसएस, एनसीसी, शिक्षक एवं आम नागरिक भारत माता की जय एवं एकता के नारों के बीच पदयात्रा में तिरंगा लहराते हुए शामिल हुए। उदघाटन में माननीय सांसद ने कहा कि सरदार पटेल जिन्हें लौह पुरुष भी कहा जाता है, उन्होने अखंड भारत को स्वरूप दिया एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया। आज के युवाओं को ज़रूरत है कि सरदार पटेल के विचारों को आत्मसात करें, आत्मनिर्भर बनें और नशे की लत न लगाएँ। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत और आत्मनिर्भर भारत की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी शिक्षाविद अलखनाथ पांडे भाजपा अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो मुकेश निरंजन सिन्हा भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे कमलेश नन्दन सिन्हा भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय विकास तिवारी उपस्थित रहे।
पदयात्रा फॉरेस्ट कॉलोनी के मैदान से शुरू हुई एवं टाउन हाल, रंका मोड, मझियाओं मोड होते हुए रामा साहू स्टेडियम तक पहुंची। पदयात्रा में युवा काफी उत्साहित रहे एवं पदयात्रा का मार्ग देश भक्ति के नारों से गूंज उठा। आर के रामा साहू स्कूल में एक पेड़ माँ के नाम अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। अंत में जिला युवा अधिकारी पामिर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ भास्कर कुमार एवं एनसीसी एएनओ श्री सतीश कुमार, विभिन्न सरकारी विद्यालय से 500 से भी अधिक संख्या में रामा साहू विद्यालय, गोविंद इंटर कॉलेज, सीएम एक्सलेन्स गर्ल्स हाइ स्कूल, एवं अन्य से शिक्षक एवं छात्र छात्राएँ, माय भारत से रमेश कुमार, प्रभा, दिलीप पासवान, अमरेन्द्र कुमार, मोहित चौधरी, जितेंद्र कुमार, सोफिया, अन्य मायभारत स्वयंसेवक, एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कडेट्स उपस्थित रहे।

