“धुल्लू महतो ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए हरी झंडी दिखाकर यूनिटी मार्च रवाना किया”
बोकारो;- लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित “Sardar @150 Unity March” के तहत बोकारो चास #गरगा पुल स्थित सरदार #पटेल जी के विशाल आदमकद प्रतिमा स्थल में जिला स्तरीय पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन NSS एवं मेरा युवा भारत (My Bharat) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो उपस्थित हुए। उन्होंने सरदार पटेल जी प्रतिमा पर #क्रेन के माध्यम से चढ़कर 101 किलो के माला पहनाकर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दीं और यूनिटी मार्च जिला स्तरीय पदयात्रा का हरी झंडी दिखाकर #रवाना किया इस कार्यक्रम में शामिल युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित है तथा इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है।इस मौके पर बोकारो जिला भाजपा अध्यक्ष जयदेव राय, सांसद प्रतिनिधि मुकेश राय, अमर स्वर्णकार सहित भाजपा के कई नेता, NSS स्वयंसेवकों, मेरा युवा भारत के सदस्यों, छात्र-छात्राओं एवं युवा संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

