सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में द आर्ट ऑफ लिविंग का पहला स्कूल मेधा योग-1 कोर्स सफलतापूर्वक सम्पन्न

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में द आर्ट ऑफ लिविंग का पहला स्कूल मेधा योग-1 कोर्स सफलतापूर्वक सम्पन्न

गिरिडीह जिले के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित किशोरों के लिए पहला स्कूल मेधा योग-1 कोर्स सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक पहल ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का नया अध्याय जोड़ा है।

इस विशेष कोर्स में कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के लगभग 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कोर्स के दौरान विद्यार्थियों ने प्राणायाम, योग, द आर्ट ऑफ लिविंग की प्रमुख प्रक्रिया सुदर्शन क्रिया, एकाग्रता प्राणायाम के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और जीवन के व्यावहारिक कौशलों को आत्मसात किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ फ़ैकल्टी मयंक सिंह, धनबाद की सोनी कुमारी तथा सिक्किम के भूषण राय द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे कोर्स के दौरान गहरी रुचि और उत्साह दिखाया तथा मानसिक दबाव को संभालने, स्टेज फियर कम करने, सार्वजनिक वक्तृत्व कौशल विकसित करने और मानसिक स्वच्छता बनाए रखने की महत्वपूर्ण तकनीकें सीखीं।

विद्यालय के प्रिंसिपल ममता शर्मा, वाइस प्रिंसिपल सूरज कुमार लाला और सीनियर कॉर्डिनेटर रूप मुद्रा ने कार्यक्रम को व्यापक सहयोग प्रदान किया। मैनेजिंग डायरेक्टर जोरावर सिंह सलूजा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। डायरेक्ट रमनप्रीत सिंह सलूजा ने भविष्य में अन्य कक्षाओं के लिए ऐसे कोर्स आयोजित करने में रुचि व्यक्त की। विद्यालय की टीम ने भी पूर्ण सहयोग दिया।

यह कोर्स गिरिडीह जिले में बच्चों और किशोरों के लिए आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रमों की शुरुआत का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो आने वाले समय में अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।