जतिन कुमार एवं दंत चिकित्सक श्वेता स्वराज ने माननीय राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
जतिन कुमार एवं दंत चिकित्सक श्वेता स्वराज ने माननीय राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
युवा समाजसेवी जतिन कुमार ने मंगलवार को झारखंड की माननीय राज्यपाल महोदय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दुमका जिले के विकास, शिक्षा, युवाओं के कौशल विकास तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की।
मुलाकात के दौरान जतिन कुमार एवं डॉक्टर श्वेता स्वराज ने माननीय राज्यपाल को क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न सुझाव भी प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि दुमका में शिक्षा और रोजगार के नए अवसर विकसित होने से यहां के युवाओं का भविष्य और मजबूत होगा।
माननीय राज्यपाल ने जतिन कुमार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उन्हें जनसेवा के कार्यों में इसी प्रकार सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। स्थानीय लोगों ने भी जतिन कुमार की इस पहल की प्रशंसा की है।


