जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के तहत पाटन प्रखंड कार्यलय मे भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती मनाया गया!
पाटन (पलामू ): झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25 वीं वर्षगांठ एवं जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के तहत भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचला अधिकारी अमित कुमार झा के नेतृत्व में पाटन प्रखंड कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर थाना इंस्पेक्टर अनिल सिंह,थाना प्रभारी शशिशेखर पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने प्रखंड कार्यालय में लगे स्वतंत्रता सेनानियों के नामकरण शिलापट्ट पर भी माला अर्पण करें उनको याद किया गया। वहीं प्रखंड कार्यालय को पूरी तरह से सजाया गया। प्रखंड कार्यालय में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि,एवं प्रशासनिक पदाधिकारी सहित प्रखंड कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाते हुए उनकी तस्वीर पर माला अर्पण किया एवं उनकी संघर्ष भरी जीवनी को याद किया। इस मौके पर प्रखंड कर्मी एवं कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे हैं।

