पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

बिहार सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को कोटा ग्रामीण की रामगंजमंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शांति भंग करने के आरोप में ओसामा को गिरफ्तार किया है। ओसामा दो साथियों के साथ बिना नंबर की गाड़ी से जा रहा था। शांति भंग की धारा 151 में उसे गिरफ्तार किया गया है। कोटा की रामगंजमंडी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

बता दें कि बिहार के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के खिलाफ मोतिहारी में एक और सीवान में दो मामले दर्ज हैं। सभी मामले रंगदारी से जुड़े हैं। दरअसल, 6 अक्टूबर को हुसैनगंज थाना के छपिया गांव में 42 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जमीन मालिक ने हुसैनगंज थाने में मामला दर्ज कराते हुए ओसामा और उनके करीबी सलमान सहित चार लोगों को नामजद और 12 अज्ञात को आरोपी बनाया गया था।

बता दें, खान ब्रदर्स पर गोली चलवाने का भी आरोप ओसामा पर लगा था। 5 अप्रैल 2022 को खान ब्रदर्स के रईस खान पर गोलीबारी हुई थी, जिसमें ओसामा शहाब समेत 8 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *