“मेदिनीनगर के चौक-चौराहों पर लगे महापुरुषों की प्रतिमाएं होंगी स्वच्छ और सुरक्षित, वरिष्ठ नागरिक मंच करेगा पहल”
मेदिनीनगर में विभिन्न स्थलों पर लगाए गए महापुरुषों की प्रतिमा का स्वच्छ एवं संरक्षण वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू करेगा वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के अध्यक्ष श्री विजयानंद सरस्वती (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित) ने कहा कि भारत महापुरुषों के धरती रही है हम महापुरुषों के दिखाए गए मार्ग पर तब तक नहीं चल सकते जब तक उनके प्रति सम्मान और प्रेम हमारे दिल में ना हो विभिन्न चौक चौराहों पर हमने जो महापुरुषों के प्रतिमा लगायी है वह सिर्फ प्रतिमा नहीं बल्कि जीता जागता राष्ट्र पुरुष कि विचारधारा है वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के महासचिव श्री भिखारी राम जी ने कहा महापुरुषों के सुविचार को संरक्षित करना होगा और इसे संरक्षित करने के लिए सर्वप्रथम हमें अपने महापुरुषों की प्रतिमा को स्वच्छ और संरक्षित करने की आवश्यकता है इसी क्रम में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू और वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के युवा कमेटी के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के के साथ सभी युवा सदस्यों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया है कि हम विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं को जो की मेदिनी नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर लगे हुए हैं उनको स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना का कार्य करेंगे सर्वप्रथम झारखंड की स्थापना दिवस को देखते हुए नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा को जो की बेलवाटिका के तालाब में स्थापित है उस स्थल पर वरिष्ठ नागरिक मंच कमीटी के द्वारा श्रमदान देकर प्रतिमा का स्वच्छता के लिए कार्य करेगी, वरिष्ठ नागरिक मंच संकल्पित है महापुरुषों के एवं अपने वरिष्ठों के सम्मान के लिए लिए हम सब मिलकर वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के साथ चले और शहर को स्वच्छ सुंदर और संस्कारिक बनाने में सहयोग करें

