“एस.डी. मेमोरियल एकेडमी, मेराल में दिल्ली कार विस्फोट पीड़ितों के लिए शोक सभा आयोजित
एसडी मेमोरियल एकेडमी मेराल में बुधवार को दिल्ली लाल किले के पास हुई कार विस्फोट की घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति तथा परिजनों को सबलता प्रदान करने के लिए प्रार्थना तथा शोक सभा का आयोजन किया गया।विद्यालय परिसर में नियमित होने वाली असेंबली के बाद न्यूज रीडिंग के दौरान बच्चों को घटना की जानकारी दी गई तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से एक मिनट का मौन धारण कर घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार वालों को धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि इस घटना से पूरे देश के लोग मर्माहत हैं।ऐसे कुकृत्य करने वाले का कोई धर्म नहीं होता वे इंसानियत के दुश्मन होते हैं क्योंकि इस बलास्ट की घटना में हिंदू मुस्लिम कई परिवार के लोग मारे गए तथा बड़ी संख्या और लोग घायल है। शोक सभा में प्राचार्य अरुण राम अमरेंद्र कुमार मिश्र गौतम कुमार रंजीत शाह पीयूष पांडे मृत्युंजय पांडे जयप्रकाश पांडे देवकृति टोप्पो अणिमा कुजूर अंशु कुमारी मीना केरकेट्टा नसरीन खातून आदि लोग शामिल थे।

