“बरवाडीह में शुरू हुआ कुष्ठ रोगी खोज अभियान 2025: विकलांगता मुक्त भारत की दिशा में पहल”
बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेप्रोसी रोगी खोज अभियान 2025 ✳️
बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेप्रोसी (कुष्ठ) रोगी खोज अभियान 2025 – प्रथम चक्र का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के मुखिया, पंचायत सदस्य, सांसद प्रतिनिधि, BPM, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
यह अभियान 10 नवंबर 2025 से 26 नवंबर 2025 तक संचालित किया जाएगा।
अभियान का मुख्य उद्देश्य है —
👉 कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान कर विकलांगता को रोकना एवं नष्ट करना।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास किसी भी व्यक्ति में यदि त्वचा पर दाग-धब्बे, सनसनी कम होना या सुन्नपन जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।
कुष्ठ रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है —
समय पर पहचान, नियमित दवा और सामाजिक सहयोग से इसे समाप्त किया जा सकता है।
“हम सबका संकल्प — कुष्ठ मुक्त समाज।”

