“रंका के सेरसाम गाँव में जानकी विवाह फाउंडेशन का अभियान — बेटियों की शादी और समाज सुधार की पहल
रंका प्रखण्ड के सेरसाम गांव के कोरवा , ओरांव समाज आदिम जन जाति के लोगों के बीच जा कर , जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन की टीम पहुंचकर जागरूक अभियान चलाया गया।
रंका में जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन के टीम ने आज रविवार कों गढ़वा रंका प्रखण्ड के सेरसाम के गाँव में आदिम जन जाति समाज के बीच पहुँचकर लोगो के बीच जाकर संस्था के बारे बताया और जागरूक भी किया,जानकी विवाह फाउंडेशन के सचिव रितेश तिवारी उर्फ महाकाल तिवारी ने लोगो से मिलकर बाल विवाह और भ्रूण हत्या एवं वैसे गरीब बेटी बहन की शादी एवं और अन्य समस्या को लेकर जागरूकता अभियान चलाया वही फाउंडेशन के सचिव रितेश तिवारी ने कहा की इस जागरूकता अभियान के तहत पुरे जिले मे हो रहे भ्रूण हत्या बाल विवाह वैसे गरीब बेटी बहन की शादी मे रुकावट और आगामी फ़रवरी मे 21 बहन बेटियों को बाबा खोनहर नाथ मंदिर मे शादी की चर्चा करते हुए कहा हम कम शादी करेंगे विधि विधान से करेंगे जिन जरूरत मन्द, असहाय गरीब बेटी बहन शादी के लिए है वैसे लोग हमारे ऑफिस मे आकर अपना और मोबइल एवं ऑनलाइन जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन के वेबसाइट पर जा कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं
अध्यक्ष संजीव दुबे जी ने कहा कि और समस्याओं को देखते हुए आज हमने ठाना की ऐसे काम के लिए हमेशा खड़ा रहेंगे! और आगे भी किसी भी परस्थिति में मेरा टीम खड़ा रहकर सहयोग करेगी! कही भी किसी भी समस्या हो तो जैसे ब्लड, भोजन,वस्त्र आदि हम हर जरूरत मन्द की सेवा करेंगे और हमारी संस्था इस पे लगातार कार्य कर रही है और करती रहेगी। वहां साथ में परवीन शुक्ला, चंदन धर दुबे, अंजन धर दुबे, आकाश जी भी उपस्थित रहे


