अंचल दिवस का किया गया आयोजन, अंचल दिवस में कई समस्याओं का हुआ समाधान

भरनो (गुमला):- भरनो प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में अंचल दिवस का आयोजन किया गया।जहां जमीन संबंधित मामलों को लेकर दर्जनों ग्रामीणों फरियाद लेकर पहुंचे,उपायुक्त ने बारी बारी से सभी फरियादो की समस्या सुनी अन्य अधिकारियों के साथ संबंधित मामलों में विचार विमर्श कर निष्पादन किया ।कई मामलों में एसडीओ को धारा 163 लगाने का आदेश दिया गया।इसके अलावा अन्य समस्याओं पर भी लोगों ने आवेदन दिए।उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान किया।पूर्व में कुछ लोगों ने जमीन का ऑनलाइन रसीद काटने का आवेदन दिया था।ऐसे 14 रैयतों को अंचल कार्यालय से रसीद काटकर उपायुक्त ने शुद्धिपत्र प्रदान किया गया।जबकि बहुत सारे रैयतों को जमीन हाल सर्वे में अनावाद बिहार सरकार और कुछ काबिल लगन दर्ज हो गया है,वैसे मामले को न्यायलय में जाने की सलाह दी गई।कक्षा 8 वीं की छात्राओं को सावित्री बाई फुले योजना का लाभ देते हुए 10 छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया।उन्होंने छात्राओं से शिक्षण से संबंधित जानकारी ली और कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की बात कही।छात्राएं भी उपायुक्त से बात कर काफी खुश हुईं।इसके अलावा उन्होंने सामाजिक सुरक्षा के तहत वृद्धा विधवा पेंशन के 20 लाभुकों के बीच पीपीओ का वितरण किया।बाल विकास परियोजना कार्यालय और से 2 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल,मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के 2 लाभुकों को चेक प्रदान किया ।साथ ही 2 गर्भवती महिलाओं का गोदभराई का रश्म एवं 2 शिशुओं को उपायुक्त ने अपने हाथों से खीर खिलाकर अन्न प्रसन्न का रश्म पूरा किया।साथ ही उपायुक्त ने ऐसे गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने का निर्देश दिया।जमीन संबंधी मामलों में पहुंचे फरियादियों ने अपने अपने पक्ष को उपायुक्त के समक्ष रखा।उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।वहीं आज के इस अंचल दिवस पर 100 से ज्यादा लोगों ने अपना मामले को लेकर आवेदन दिया उन सभी का मामला का जांच करने के बाद अगले अंचल दिवस में उक्त सभी मामलों का निपटारा किया जाएगा।कार्यक्रम में एसी शशिंद्र बड़ाइक,एसडीओ राजीव नीरज,एलआरडीसी राजीव कुमार,सीओ अविनाश कुजूर,बीडीओ अरुण कुमार सिंह,सीडीपीओ नीलम केरकेट्टा,थाना प्रभारी कंचन प्रजापति,बीपीओ नीलकंठ कच्छप,सीआई शाहीद अनवर, राजस्व कर्मचारी बलराम भगत,ब्रजेश सिंह,स्नेहलता मिंज,अमीन राहुल लकड़ा,राजीव रंजन,अंशुमान सिंह सहित अन्य पदाधिकारी,कर्मी और ग्रामीण उपस्थित थे।