भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस — वंदे मातरम् के 150 वर्ष और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम
7 से 26 नवंबर तक भाजपा मनाएगी वंदे मातरम् उत्सव और जनजातीय गौरव दिवस
भाजपा आगामी कार्यक्रम वंदे मातरम् गीत का 150 वर्ष संपन्न होने एवं बिरसा मुंडा जयंती जनजातीय गौरव दिवस विभिन्न स्तरों पर मनाने को लेकर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।
संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि आगामी 7 नवंबर से लेकर 15 नवम्बर तक विभिन्न तरह का कार्यक्रम जिला मंडल एवं विधानसभा स्तर पर आयोजित किया जाएगा। वंदे मातरम् गीत का 150 वर्ष पुरा होने पर स्कुल काॅलेज अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अनेकों तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी जिला मुख्यालयों पर 150 की संख्या में लोगों को एकत्र कर 7 नवंबर से 15 नवंबर के बिच सम्पूर्ण वंदे मातरम् गीत का गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी ने कहा कि वंदे मातरम् कार्यक्रम को लेकर समाजिक सांस्कृतिक संगठनों को प्रोत्साहित करने का काम किया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ता 7 नवंबर से 26 नवंबर (संविधान दिवस) तक जिले में संचालित सभी महाविद्यालय (सरकारी एवं निजी) सहीत जिला परिषद सदस्य एवं नगर परिषद नगर निगम क्षेत्रों में सामुहिक रूप से वंदे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम आयोजित करेंगे। साथ ही क्षेत्र के युवा वंदे मातरम गीत को 30 सेकेंड में पुरा कर सोशल मीडिया पर चलाएंगे।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि 9 नवंबर से 15 नवंबर के बिच बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता जनजातीय गौरव दिवस पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी उनके आश्रितों एवं विशिष्ट जनजातीय व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में जनजातीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
नगर परिषद गढ़वा विधायक प्रतिनिधि धनंजय गौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान देते हुए उनके जयंती को हर वर्ष जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पुरे देश में 15 नवंबर को सरकारी एवं गैर सरकारी स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


