विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल पलामू के द्वारा आज हुतात्मा दिवस पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाया  :  विहिप पलामू

विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल पलामू के द्वारा आज हुतात्मा दिवस पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाया  :  विहिप पलामू।
             आज विश्व हिंदू परिषद    बजरंग दल पलामू के द्वारा हुतात्मा दिवस के अवसर पर सांकेतिक रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय मेदनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल स्थित ब्लड बैंक में किया गया।  इस आशय की जानकारी देते हुए पलामू जिला विश्व हिंदू परिषद के जिला पालक सह प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र ने बताया कि राम कुमार कोठारी (22वर्ष) और शरद कुमार कोठारी (20 वर्ष) जो सगे भाई  और बजरंग दल कोलकाता के सदस्य थे,  दोनों ही कार सेवा के लिए अयोध्या आए थे।   आज ही के दिन 02 नवंबर 1990 को श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए कार सेवा करते हुए अयोध्या में दोनों भाई तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा करवाए गए फायरिंग में वीरगति को प्राप्त हुए थे।  इन शहीदों की याद में विश्व हिंदू परिषद    बजरंग दल के द्वारा राष्ट्रव्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन आज के दिन किया जाता है।उसी कड़ी में आज हमारे सम्मानित कार्यकर्ताओं के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।  आज के रक्तदान शिविर में विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा समाचार लिखे जाने तक तीन यूनिट रक्तदान किया गया।  नवा बाजार प्रखंड  से अभिषेक सिंह,  मेदिनीनगर से दिलीप कुमार गिरि और  चैनपुर से अजय चौधरी ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर शाम तक चलता रहेगा।

             इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सेवा टोली सदस्य _ सह जिला पालक दामोदर मिश्र,  जिला मंत्री अमित तिवारी,  सेवा प्रमुख सुधाकर गोपाल कृष्ण तिवारी,  जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  सह संयोजक हिमांशु पांडेय,  नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी,  बालोपासना प्रमुख विकाश कुमार कश्यप,  चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष देवराज शर्मा,  प्रखंड संयोजक मुकेश प्रजापति,  अंकित प्रजापति,  विशाल सिंह,  अभिषेक कुमार सिंह,  नगर सह संयोजक सर्वेश आनंद इत्यादि की भूमिका सराहनीय रही।