महुआडांड़ प्रखंड के बोहटा व अक्सी नदी घाट से बालू उठाव शुरू, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

महुआडांड़ प्रखंड के बोहटा व अक्सी नदी घाट से बालू उठाव शुरू, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में एनजीटी द्वारा बालू उठाव पर लगाई गई रोक हटने के करीब 15 दिन बाद आखिरकार बालू उठाव का कार्य शुरू हो गया है। अब बोहटा नदी घाट के साथ-साथ ऑक्सी नदी घाट से भी बालू उठाव का कार्य प्रारंभ हो गया है।बोहटा नदी घाट से चैनपुर की मुखिया रेणुका टोप्पो द्वारा विधिवत रसीद काटकर बालू उठाव की शुरुआत की गई। वहीं अक्सी नदी घाट पर भी स्थानीय प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद बालू उठाव कार्य आरंभ हो चुका है।अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से बालू उठाव बंद रहने के कारण निर्माण एवं विकास कार्य ठप पड़ गए थे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कई योजनाओं की गति धीमी हो गई थी। अब बालू की उपलब्धता बढ़ने से सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण जैसे कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।स्थानीय लोगों ने बालू उठाव शुरू होने पर खुशी जताई है और कहा है कि अब क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी।