चक्रवाती तूफान मोंथा ने गिरिडीह के प्रसिद्ध गोपाल गौशाला मेले की रौनक छीनी

चक्रवाती तूफान मोंथा ने गिरिडीह के प्रसिद्ध गोपाल गौशाला मेले की रौनक छीनी

गिरिडीह: चक्रवाती तूफान मोंथा का असर शहर से लेकर गांव तक दिखाई दे रहा है। इसके कारण गोशाला पचंबा में लगने वाला 127 वर्ष पुराना ऐतिहासिक गोपाल गौशाला मेला भी इस बार बेरौनक नजर आ रहा है। बुधवार से आरंभ हुए गोपाष्टमी मेले का उद्घाटन नगर विकास व आवास मंत्री सह स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार ने किया था।

उद्घाटन दिवस पर मेले में भारी भीड़ उमड़ी थी, जिससे पूरा परिसर और आसपास का इलाका उत्सवमय हो उठा था।हालांकि बीते दो-तीन दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने मेले की रौनक फीकी कर दी है। मौसम की खराबी के चलते दुकानदारों और श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी आई है। फिर भी गोपाल गोशाला प्रबंधन समिति की ओर से पारंपरिक आयोजन को सादगी और श्रद्धा के साथ जारी रखा गया है।