झारखंड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस

आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम झारखण्ड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, झुमरी तिलैया, कोडरमा में आयोजित की गई । कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन एवं लौह पुरूष पटेल के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण से हुई । उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के सचिव डॉ० डी०एन० मिश्र ने पटेल के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण करके अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत के निर्माता हैं उन्होंने भारत के छोटे-छोटे रियासतों का एकीकरण करके स्वतंत्र आधुनिक भारत का निर्माण किया जो आज राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है । भारत रत्त लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक, राष्ट्र निर्माण के महान शिल्पकार एवं स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी थे, आज हमें उनकी 150वीं0 जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ सना रहे हैं। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० ए०के० यादव, नामांकन प्रकोष्ठ की नोडल पदाधिकारी प्रो० सुरभि कुमारी, समन्वयक प्रो० सुशीला देवी, डॉ० एस०बी० मिश्रा प्रो० बिनीता कुमारी, प्रो० आनन्द कुमार दूबे, प्रो० सुनील कुमार प्रो० कविता कुमारी, प्रो० सविता कुमारी, प्रो० अश्वनी मिश्रा पुस्तकालय अध्यक्ष राजेश कुमार पुस्तकालय सहायिका गौरी कुमारी, नीतू रीना कुमारी श्रीमती फरजाना खातून, विक्रम कुमार सिन्हा, दुर्गा पंडित, दिलीप बिन्द्र, सावन कुमार, रिजवान खान, प्रसादी कुमार, भीम कुमार, मनोरमा देवी, सहनाज खातून उपस्थित रहे एवं बी०एड० सत्र 2024 – 26 के सभी प्रशिक्षुओं ने बड-चडकर हिस्सा लिया और सरदार बल्लभ पटेल के पथ पर चलने का सभी ने संकल्प लिया ।