पाटन थाना प्रभारी ने शहीदों के सम्मान में किया श्रद्धा सुमन अर्पित
पाटन थाना प्रभारी ने शहीदों के सम्मान में किया श्रद्धा सुमन अर्पित
पाटन प्रखंड के सिक्की में शुक्रवार को पाटन थाना प्रभारी शशि शेखर पांडे ने पु.अ.नि.शाहिद विद्यापति सिंह और शाहिद आरक्षी राम सूरत सिंह ग्राम सिक्की थाना पाटन जिला पलामू को राजकीय स्नातक उच्च विद्यालय सिक्की कला में पूर्व से लगे फोटो प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। एवं शहीदों के बलिदानों को याद किया गया। साथ ही ग्राम पल्हे कला के शाहिद आरक्षी उपेंद्र कुमार सिंह को भी मध्य विद्यालय पल्हे कला मे भी पूर्व से लगे तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही इन वीर पुरुषों की शहादत को याद किया गया एवं उनकी गाथा को स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को बताया गया। एवं उनके देश हित में दिया हुआ वीरता का बलिदान हमेशा – हमेसा के लिए याद किया जाएगा। इस मौके पर पाटन पुलिस के कई सशस्त्र बल शामिल रहे।

