माँ गंगा की आरती का दर्शन भी अत्यंत पुण्य फल प्रदान करता है

माँ गंगा की आरती का दर्शन भी अत्यंत पुण्य फल प्रदान करता है।

श्रीजानकी बाग पूजा समिति ( पुराना समाहरणालय के पीछे ) द्वारा श्रीजानकी बाग में छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया।
हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रीजानकी बाग छठ घाट पर सैकड़ों छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य निवेदित कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही इस वर्ष के आयोजन में आध्यात्मिक शुद्धि हेतु विश्व प्रसिद्ध माँ गंगा की आरती का प्रथम आयोजन भी श्री जानकी बाग में आयोजित किया गया।
एकल अभियान के गढ़वा जिला सचिव सियारामशरण वर्मा ने कहा कि श्रीजानकी बाग पूजा समिति के तत्वावधान पहली बार जो गंगा माता की आरती का आयोजन हो रहा है वह यहाँ के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और उनके निष्ठा का ही परिणाम भविष्य में इससे भी बड़े आयोजन सृजन की बात पूजा समिति के तत्वावधान में होंगे ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है।
छठ पूजा महोत्सव के अध्यक्ष उमेश बिंद ने कहा कि श्रीजानकी बाग समस्त ग्रामीणों के सहयोग से एक प्रमुख धार्मिक स्थान के रूप में विकसित हो रहा है जिसे निरंतर आगे बढ़ाने के लिए हम सभी लोग दृढ़संकल्पित हैं।
श्रीजानकी बाग पूजा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह चंदेल ने कहा कि श्रीजानकी बाग में आयोजित होने वाले सभी धार्मिक आयोजन के सकुशल समापन का सारा श्रेय समिति के सदस्यों और नवादा ग्रामवासियों को जाता है। इनके नि:स्वार्थ सहयोग और समर्पण का परिणाम है कि आज श्रीजानकी बाग गढ़वा एक प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित हो रहा है।
श्रीजानकी बाग पूजा समिति के संरक्षक नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’ ने कहा कि विभिन्न प्रकार के धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों का केंद्र श्रीजानकी बाग यहाँ के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और ग्रामवासियों के सहयोग के कारण दिन प्रतिदिन विशेष ख्याति प्राप्त करता जा रहा है। इसे पल्लवित और पुष्पित करने में सभी का स्नेह और सहयोग अपेक्षित है।
छठ महापर्व के पावन अवसर पर एकल अभियान गढ़वा के जिला सचिव सियाराम शरण वर्मा के निर्देशन में एकल अभियान के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर माँ गंगा आरती की प्रस्तुति श्रीजानकी बाग के छठ घाट पर करवायी गयी।
माता भारत माता, माता सरस्वती और श्रीहनुमान जी के चित्र के समक्ष विधिवत् पूजन अर्चन किया गया जिसमें आचार्य की भूमिका उपेन्द्र दास ब्यास ने निभायी तथा यजमान के रूप में शशि कुमार सपत्नीक उपस्थित रहे।
गंगा माता की आरती में ब्यास ज्योति प्रकाश, राजबली प्रसाद, नंदू प्रसाद, विरेंद्र कुमार, रोहित कुमार ने कुशलता के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन को सफल बनाने में श्रीजनाकी बाग के उपाध्यक्ष श्यामदेव बिंद, सदस्य ललन बिंद, भरत कुमार, अनिरुद्ध कुमार, विकास, मोहन बिंद, जितेंद्र बिंद, दिहल बिंद, अधिवक्ता अमोद कुमार सिन्हा, रोहित, कौशल, धीरेंद्र, सतीश, अरविंद कुमार मेहता, कमलेश बिंद, रामराज बिंद, सिकेन्द्र बिंद, सुनील बिंद, सहित अन्य लोग शामिल थे।