दोपहिया वाहन आपस में टकराए सगे भाई बहन की मौत

दोपहिया वाहन आपस में टकराए सगे भाई बहन की मौत

संवाददाता नीलांबर पीतांबरपपुर।

जगतपुरवा-बेदानी मुख्य पथ पर कमलकेड़िया गांव के समीप दो दोपहिया वाहन आपस में जोरदार टक्कर हुई।जिसमें मौके पर ही दो लोग जो आपस में सगे भाई बहन थे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। और दो अन्य लोग घायल हो गए।मृतकों में प्रखंड के ग्राम सोंस निवासी हेमंत कुमार मेहता उम्र 30वर्ष पिता उदित महतो जो अपनी सगी बड़ी बहन सुदना निवासी सतवंती देवी उम्र 40 वर्ष पति गिरजा लाल मेहता जो सब्जी बेचकर घर चलाती थी।दोनों छठ पूजा पर अपनी छोटी बहन के यहां ग्राम देल्हा जा रहे थे। इसी क्रम में कमलकेडिया के पास विपरीत दिशा से आ रही एक दोपहिया वाहन जो आपस में जोरदार टक्कर हो गई। मृतक हेमंत के पिता जो किसान का कार्य करते हैं उनका इकलौता बेटा जो निजी दुकान में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करता था और घर चलता था। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में शोक का लहर है मौके पर मुखिया पूनम देवी ने मृतक के परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। मृतक हेमंत का अंतिम संस्कार सोंस ग्राम में किया गया जबकि वहां सतवंती देवी का कोयल नदी मेदिनीनगर तट पर किया गया। बताते चले की मृतक के सगे संबंधी बड़ी ही असमंजस स्थिति में पड़ गए कि किसका दाह संस्कार में जाएं।बड़ी बहन होने के नाते ससुराल के साथ-साथ मायके का भी ख्याल रखती थी सतवंती देवी।