मनिका- छठ पूजा के उपलक्ष्य में सूर्य भास्कर छठ पूजा समिति के द्वारा रविवार को पूजा सामग्री वितरण कार्यक्रम
मनिका- छठ पूजा के उपलक्ष्य में सूर्य भास्कर छठ पूजा समिति के द्वारा रविवार को पूजा सामग्री वितरण कार्यक्रम।
मनिका- लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व को लेकर मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित मनोज रेडियो के समीप 26.10.2025 दिन रविवार को सूर्य भास्कर छठ पूजा समिति मनिका के तत्वाधान मे छठ व्रतियो के बीच फल, दूध एवं पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा। मौके पर सतीश कुमार गुप्ता (E ब्लॉक मैनेजर मनिका) ने कहा कि छठ पर्व के अवसर पर हर वर्ष छठ व्रतियो के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी पूजा के सम्मान बांटे जाएंगे। वहीं वितरण कार्यक्रम का आयोजक सतीश कुमार गुप्ता (E ब्लॉक मैनेजर मनिका), बच्चन कुमार यादव, मनिका ग्राम प्रधान रजत कुमार, रमेश गुप्ता, रंजीत कुमार रंजन, नवल कुमार यादव, रोजगार सेवक मनोज कुमार यादव, मुकेश कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, गोपाल कुमार गुप्ता, मनोज यादव आदि लोगों का सहयोग है।

