किसानों को मिला सरकार का तोहफ़ा — 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं

रंका, सेवाडीह पैक्स के द्वारा 50/ अनुदान पर गेहु विज वितरण । इस संबंध में बताते चले की आज 24 अक्टूबर 2:00 बजे दिन में रंका प्रखंड के सेवाडीह पैक्स में कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान रंका मुखिया रंजीत सोनी भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश दास झारखंड मुक्ति मोर्चा के अनुमंडल अध्यक्ष जैनुल्हा अंसारी आदि लोगों ने संयुक्त रूप से किसानों का 50% अनुदान पर बीज देकर आज से बीज वितरण का कार्य शुरू कर दी गई है। इस संबंध में कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान ने बतलाई की किसानों के सुविधा के लेकर सरकार 50% अनुदान पर किसानों को गेहूं का बीज मुहैया कराई गई है । जो रंका प्रखंड के सेवाडीह पैक्स में पहुंचकर अपने आधार कार्ड से बीज प्राप्त कर सकते हैं मौके पर उपस्थित सेवाडीह पैक्स से परसु ठाकुर रंका पैक्स से विकास कुमार, श्याम लाल यादव वार्ड सदस्य उपेंद्र चंद्रवंशी गोपाल प्रसाद गंऊवा चौरसिया आदि किसान मौके पर उपस्थित होकर कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान के हाथों बीज प्राप्त कर रहे थे