गिरिडीह में नवंबर में होगा ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’, युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
गिरिडीह में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन कराया जाएगा , जिसका उद्देश्य युवाओं को खेल और फिटनेस का राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। यह महोत्सव प्रधानमंत्री मोदी के खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान का हिस्सा है। इसी उद्देश्य से गिरिडीह जिला में आगामी नवंबर माह में युवाओं को खेल एवं फिटनेस के लिए राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन होगा। इसकी जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने बताया माननीय सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी जी के दिशा निर्देश पर आगामी माह में कई प्रकार के खेल का आयोजन होगा जिसमें क्रिकेट , कबड्डी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन,तीरंदाजी , वॉलीबॉल एवं अन्य खेल कराया जाएगा। माननीय सांसद जी का ये मानना है कि गिरिडीह जिला में बहुत से टैलेंटेड खिलाड़ी है जिनको इस मंच के आधार पर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा और दिल्ली में होने वाले राज्य स्तर पर पप्रतिभाओं को मौका मिले इस प्रदर्शन की गूंज दिल्ली तक जाए। मौके पर जीपीएल चेयरमैन मो० इरशाद, गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के सचिव संतोष तिवारी, ज्वाइंट सेक्रेट्री आलोक रंजन, एवं खेल प्रेमी शम्स आलम , अविनाश यादव , मेराज खान, रूपेश , अमन, आयुष आदि मौजूद रहे।

