बघिमा पंचायत में ग्रामीणों ने श्रमदान कर सालों पुराने गड्ढों वाली सड़क को किया दुरुस्त

बघिमा पंचायत में ग्रामीणों ने श्रमदान कर सालों पुराने गड्ढों वाली सड़क को किया दुरुस्त

पालकोट (गुमला) – बघिमा पंचायत के अम्बाटोली, लांगड़ा खड़िया के दोन के पास वर्षों से पड़े 4-5 फीट गहरे गड्ढों वाली सड़क को स्थानीय ग्रामीणों ने श्रमदान के माध्यम से मोरम पथ बनाकर दुरुस्त किया।

इस पहल में अम्बाटोली ढावठा टोली के ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से योगदान दिया। प्रमुख रूप से कार्य में शामिल रहे पूरन सिंह, प्रदीप खड़िया, ननकू बड़ाईक, सावन लोहरा, सुदामा गोप, सेम बड़ाईक, आशीष नाग, डाकू खड़िया, डोडा खड़िया, सुरेश गोप, रोपना गोप, संदीप बड़ाईक, प्रभु लोहरा, ईशु खड़िया रुंगु (राजेश खड़िया), सुमित माठा खड़िया, विकास खड़िया, देवी सिंह, अघनी खड़ियाईन, दाऊ और समरू।

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के कारण आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही थीं। वर्षों की अनदेखी के बाद, उन्होंने अपनी मेहनत और सहयोग से सड़क को सुरक्षित और सुचारू बनाने का काम किया।

यह पहल स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास और श्रमदान की मिसाल है, जिसने दिखा दिया कि कठिन परिस्थितियों में भी समुदाय मिलकर बदलाव ला सकता है।