धनतेरस आज, घरों एवं बजारों की बढ़ी रौनक

धनतेरस आज, घरों एवं बजारों की बढ़ी रौनक

महुआडांड़। प्रखंड में दीपावली त्योहार को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। पर्व को लेकर घरों,दुकानों की साफ सफाई, रंग रोंगन, एवं आसपास की साफ सफाई में लोग जुट गए हैं। जिससे बजारों की रौनक भी बढ़ गई है। बाजारों में मुख्य रूप से साज सजावट, रंग रोगन, पुताई के सामग्रियों की मांग बढ़ गई है। बाजारों में देवी देवताओं की तस्वीरों के साथ आकर्षक तस्वीरों की भी खूब बिक्री हो रही है। मिट्टी के दियें के साथ रंग-बिरंगे आकर्षक लाइट भी लोगों के द्वारा खरीदे जा रहे हैं। 18 अक्टूबर को धनतेरस के साथ ही दिपावली पर्व शुरू हो जाएगा, 20 अक्टूबर सोमवार को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। जिसे लेकर दुकानदार धनतेरस से पूर्व ही अपने-अपने प्रतिष्ठानों को सजाने में लग गए हैं। इस वर्ष सोने चांदी की क़ीमत में आई भारी बढ़ोतरी से दुकानदारों को उम्मीद है कि पीतल के बर्तनों, दैनिक उपयोग की वस्तुएं समेत अन्य चीजों की खरीदारी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी अपनाओ के आह्वान पर बिते वर्ष से बजारों में स्वदेशी वस्तुओं की मांग बढ़ी है। जिससे लोकल कारागारों के साथ मुख्य रूप से कुम्हारों को भी विशेष लाभ मिला है। मिट्टी के दियों की बिक्री में भी काफी इजाफा हुआ है। धनतेरस पर दुकानदारों को भी इस वर्ष अच्छे व्यवसाय होने की उम्मीद हैं।