शाहपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार
शाहपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार
हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस, जल्द गिरफ्तारी का दावा
मेदिनीनगर।
चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मुहल्ला निवासी इबरार हजाम के 30 वर्षीय पुत्र हसन अली की अज्ञात अपराधियों ने रविवार सुबह करीब 9 बजे गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है और गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हत्या के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है कि यह मामला आपसी रंजिश का है या किसी अन्य कारण से जुड़ा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

