मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव का भव्य आयोजन

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव का भव्य आयोजन

कोडरमा – झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केटीपीएस के चीफ इंजीनियर शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि मनोज सिंह , भावना सिंह, निदेशिका संगीता शर्मा, प्राचार्य गुरुचरण वर्मा, उपस्तिथ अतिथियों के द्वारा दिप प्रज्जवलित कर एवं गणेश पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 800 से ज्यादा छात्र अपने अभिवावकों के साथ इस रंगारंग कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। अपने स्वागत सम्बोधन में विद्यालय के प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने कहा कि रोशनी का यह आनंदमय त्योहार अज्ञान पर ज्ञान, बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की जीत का प्रतिनिधित्व करता है। यह त्यौहार न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाता है बल्कि एकता और करुणा के मूल्यों को भी मजबूत करता है। वहीं विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि यह उत्सव का अवसर हम सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और सद्भाव लाए, एक ऐसे वातावरण को बढ़ावा दे जहां हम एक-दूसरे का उत्थान करें। उन्होंने इस खास उत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा की विद्यालय के स्थापना काल से चली आ रही दशकों से इस परंपरा को कायम रखने के लिए विद्यालय परिवार प्रतिबद्ध है और ऐसे उत्सवों से छात्रों में विकाश, रचनात्मकता और अन्वेषण के साथ साथ अपनी परंपरा को जीवित रखने में मददगार साबित होती है। वहीं मुख्य अतिथि मनोज ठाकुर ने विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय आज भी अपने अतीत को वर्तमान के साथ सामंजस्य बनाते हुए अपने देश की गौरवशाली परंपरा को जीवित रखने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर छात्रों के लिए अंतर हाउस रंगोली प्रतियोगिता और मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के चारों हाउस भाभा, आइंस्टीन, न्यूटन और रमन हाउस के प्रतिभागी शामिल हुए। रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आइंस्टीन और न्यूटन दोनों सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किए और भाभा सदन द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं सीनियर वर्ग में भाभा सदन प्रथम एवं न्यूटन सदन द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में आइंस्टीन सदन प्रथम स्थान पर रहे एवं रमन सदन द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं माताओं के लिए आयोजित पूजा थाल बनाने की प्रतियोगिता में माताओं के द्वारा शानदार एवं खूबसूरत थाल का निर्माण किया गया एवं इस प्रतियोगिता में तान्या पचीसिया एवं आशा हिमवान के थाल इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ थाल चुने गए। वहीं कक्षा प्रथम से पांचवी तक के छात्रों के घरोंदा बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे छात्रों ने शानदार घरोंदों का निर्माण किया । कक्षा पहली और दूसरी कक्षा के घरौंदा प्रतियोगिता में तान्या पचीसिया ने प्रथम स्थान, सृष्टि प्रसाद ने द्वितीय स्थान एवं कृष्ण कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीसरी कक्षा से पांचवी कक्षा तक के घरौंडा प्रतियोगिता में संस्कृति रॉयल ने प्रथम स्थान, नव्या कपसमे ने द्वितीय स्थान एवं सात्विक कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक राहुल मिश्रा , तनुश्री सरकार एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।

You may have missed