गढ़वा : चिनिया रोड पर डस्ट से आमजन परेशान, भाजपा नगर अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

गढ़वा:–भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के द्वारा चिनिया रोड निर्माणधीन रोड पर लगभग 6 माह से पिच सवेदक के द्वारा नहीं बिछाने पर डस्ट उढ़ने से आम जनता को अन्य बीमारी का सामना करना पढ़ रहा है ।
नाली का निर्माण भी युद्ध स्तर पर करने का माँग किया गया
जीपी पलाज़ा के ओर से निर्माण हो रहे नाले निर्माण का पानी मेन रोड में मिलाकर पानी निकासी किया जाये सहिजना तरफ़ निकासी पर आगे दिक़्कत का सामना करना पड़ेगा
आए दिन बच्चो को स्कूल जाने में परेशानियो का सामना करना पड़ता है ।
कार्य युद्ध स्तर पर कर जनता को राहत पहुचाने का कार्य हो इसके लिए माँग पत्र कार्यपालक अभियंता पथ प्रण्डल को ज्ञापन दिए साथ में विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी उपस्थित थे।