JRG बैंक दंगवार शाखा में ₹6 करोड़ का गबन, शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह गिरफ्तार

पलामू- वादी आशीष रंजन वर्तमाम JRG बैंक दंगवार शाखा के शाखा प्रबंधक के टंकित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त मनोज कुमार सिंह 33- उम्र, वर्ष करीब पिता, मदन सिंह पता, कोनौली-थाना, राजपुर – जिला, बक्सर बिहारके विरुद्ध र1,36,45,303.46 रुपया (एक करोड छत्तीस लाख पैतालीस हजार तीन से तीन रुपये) फर्जीवाडा कर गबन करने के आरोप में यह अंकित किया गया है।

अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी है कि अभियुक्त मनोज कुमार सिंह JRG बैंक दंगवार शाखा के शाखा प्रबंधक के रुप में कार्यरत थे उस दौरान JRG के क्षेत्रीय प्रबंधक के निरीक्षण के दौरान वितीय अनियमितता एवं गबन करने का मामला प्रकाश में आया था वह इनके विरुद्ध सत्य पाया गया है। इनके द्वारा अवैध रूप से 11 महिला खाता समूह से बिना ग्राहक के सहमति से ऋण स्वीकृति एवं निकासी फर्जी तरीके से किया गया था साथ ही कुछ अन्य मामलों में निकासी STDR (विशेष सावधि जमा ) से किया गया था। STDR (विशेष सावधि जमा) से अवैध निकासी के लिये इनके द्वारा खाताधारी ग्राहको की पहचान संख्या का दुरुपयोग कर उनके नाम से एक बचत खाता होते हुए भी उसी खाताधारक के नाम से दूसरा बचत खाता खोल कर STDR (विशेष सावधि जमा) की राशि को उस बचत खाता में अंतरित कर दिया जाता था तथा पुनः उक्त खाता से अपने निजी व्यकित्यों के खातों में रुपया अतंरित कर कैश में निकासी कर लिया जाता था तथा इसके अलावे कुछ STDR (विशेष सावधि जमा) से बिना ग्राहको के सहमति के बिना राशि को सीधे बैंक से कैश में निकासी कर लिया जाता था। प्राथमिकी अभियुक्त मनोज कुमार सिंह के द्वारा कुल 6,03,34,245 रुपाया (छहः करोड तीन लाख चौतीस हजार दौ सौ पैतालीस रुपाया) का बैंक स गबन किया गया था जिसमे अभियुक्त के द्वारा बैंक को 4,66,89,942 (चार करोड छियसठलाख नवासी हजर नौ सो बयालिस रुपाया भुगतान कर दिया गया था उक्त परिपेक्ष्य में कांड की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। गठित SIT द्वारा कांड के प्रत्येक पहलुओं पर गहनतापूर्वक अनुसंधान कर कांड उदभेदन किया गया, जिसमें प्राथमिकी अभियुक्त मनोज कुमार सिंह 33 उम्र, वर्ष करीब पिता, मदन सिंह पता, कोनौली-थाना, राजपुर जिला, बक्सर बिहार को दिनांक 16.10.2025 को सासाराम बिहार से गिरफ्तार

किया गया है जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।’

गिरफ्तार अभियुक्तो कि विवरणी –

प्राथमिकी अभियुक्त मनोज कुमार सिंह 33- उम्र, वर्ष करीब पिता, मदन सिंह पता, कोनौली-थाना, राजपुर