चैनपुर के भड़गांवा में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन – भाजपा नेता ज्योति पांडेय ने युवाओं को खेल भावना से जुड़ने का दिया संदेश

पलामू – चैनपुर के आदर्श पंचायत भड़गांवा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि भाजपा नेता ज्योति पांडेय ने टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया । उद्घाटन के उपरांत वहां उपस्थित खेल प्रेमियों एवं लोगों को संबोधित करते हुए ज्योति पांडे ने कहा कि खेल से युवाओं में टीम वर्क, अनुशासन, नेतृत्व एवं आत्मविश्वास जैसे गुणों का विकास होता है । जो उनके जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी उपयोगी है खेल सक्रिय जीवन शैली को बढ़ावा देता है जो युवाओं को स्वस्थ रहने में मदद करता है खेल से सकारात्मक ऊर्जा का संचार एवं हम नकारात्मक गतिविधियों से बचे रहते हैं खेल में हम टिम भावना से संगठित होकर नेतृत्व करते हुए अपने लक्ष्य के प्राप्ती के लिए संघर्ष करते हैं आज के युवा खेल में भी अपना करियर बना रहे हैं हमारे जीवन में जितना महत्वपूर्ण पढ़ाई है उतना ही महत्वपूर्ण खेल भी है आज के युवा खेल के मैदान से दूर हो गए हैं और स्क्रीन टाइम में अपना ज्यादा समय बिता रहे हैं हमें जरूरत है फिर से खेल के मैदान की ओर लौटने की इस अवसर पर मुखिया विजय बैठा जी कमेटी के अध्यक्ष संतोष पांडे, अभिराज टाइगर ,शंभू चौधरी ,विकास यादव ,पंकज चौधरी, आकाश ,छोटू सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे .