कटहल मोड़ इलाके में बुधवार को अपराधियों ने एक सीमेंट कारोबारी पर अंधाधुंध फायरिंग की

राॅंची। कटहल मोड़ इलाके में बुधवार को अपराधियों ने एक सीमेंट कारोबारी पर अंधाधुंध फायरिंग की।

बाइक सवार हमलावरों ने कारोबारी को आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां मारीं और मौके से फरार हो गए। घायल कारोबारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना कटहल मोड़ स्थित शांभवी इंटरप्राइजेज नामक छड़ और सीमेंट की दुकान के पास हुई। कारोबारी की पहचान राधेश्याम साहू के रूप में हुई है।