झारखंड में भूमि सर्वे को लेकर किसान जनता पार्टी की बैठक, कोर्ट आदेश के अनुपालन पर जताई नाराजगी
राज्य मे जमीन सर्वे कराने से संबंधित माननीय झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा रिट याचिका (पी० आइ० एल०) संख्या 2660/2021 मे विगत 9 अक्टूबर 2025 को पारित आदेश पर चर्चा करने को लेकर किसान जनता पार्टी की एक बैठक झंडा मैदान गिरीडीह में हुआ | बैठक को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के केन्द्रीय कमिटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि माननीय झारखंड उच्चके न्यायालय ने दिनांक 17/06/2025 को 6 महीने के भीतर झारखंड राज्य मे जमीन सर्वे का काम पूरा करने का आदेश पारित किया था तथा सर्वे मे कितना प्रगति हुआ इसका प्रतिवेदन देने को कहा था | माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन मे 9 ऑक्टोबरको झारखंड सरकार कि ओर से प्रतिवेदन न्यायालय मे समर्पित किया गया है जिससे अतिशीघ्र गिरीडीह जिले मे भी सर्वे होने का संभावना बढ़ गया है | जमीन मालिकों के पास यदि खतियान, रजिस्टर टू, वंशावली, बंटवारानामा डीड आदि दस्तावेज उपलब्ध हो तो लोग आसानी से अपने जमीन का सर्वे कराकर अपने नाम से नया खतियान बना लेते, लेकिन दुर्भाग्यवश अधिकांश लोगों के पास दस्तावेज नहीं है | माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी गिरीडीह सदर, तिसरी और बेंगाबाद के भ्रष्ट अंचल अधिकारी रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति नहीं दे रहे हैं और मोटा रकम घूस में लेकर गरीब रैयतों के जमीन को भूमाफियाओं के नाम से रजिस्टर टू मे जमाबंदी कायम कर दे रहें हैं , हालांकि जमुआ, बगोदर,गांडेय और पीरटाँड़ अंचल में माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के रिट याचिका संख्या 5925/2022 में पारित आदेश के आलोक में एक साथ पूरे मौजा के रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति दिया जा रहा है | किसान जनता पार्टी के संयोजक दासो मुर्मू ने कहा कि सर्वे होने पर नया खतियान बन जाएगा और हो सकता है कि बाद मे पुराना यानि 1932 अथवा उसके पूर्व का खतियान नहीं मिले इसलिए हरेक व्यक्ति जो झारखंड का आदिवासी मूलवासी है उसे अभी ही खतियान निकालकर जरूर रख लेना चाहिए ताकि उसे और उसके आनेवाले पीढ़ियों को सरकारी नौकरी एवं शिक्षण संस्थान आदि मे झारखंड का मूलवासी होने के आधार पर प्राथमिकता मिल सके | किसान जनता पार्टी के संरक्षक घनश्याम पंडित और कोषाध्यक्ष छत्रधारी सिंह ने कहा कि गिरीडीह जिला के इतिहास मे पहली बार जिला अभिलेखागार के प्रभारी पदाधिकारी श्री बिनोद सिंह ने बिना दबाव के स्वेच्छा से बिना घूस के खतियान निर्धारित समय के भीतर दिलाने का वादा अपने से किए हैं अब देखना है कि वह अपने किए गए वादे को कितना निभाते हैं | बैठक मे सर्वसम्मति से यथाशीघ्र तिसरी, गिरीडीह सदर एवं बेंगाबाद के अंचल अधिकारी के विरुद्ध कोर्ट ऑफ कन्टेम्प्ट का मुकदमा दायर करने का निर्णय लिया गया | बैठक में जहाँगीर अंसारी, नीलम कुमारी, भागीरथ राय, घनश्याम पंडित, छत्रधारी सिंह, थाम्मी मंडल, टिप्पण ठाकुर, महादेव विशकर्मा, केशिय देवी, ललिया देवी, एलिजबेद मुर्मू, सबीना हेम्ब्रम, नवी अंसारी, मुंशी मुर्मू, संतोष बास्के आदि सैकड़ो किसान उपस्थित रहे |

