आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत विधानसभा सम्मेलन का भव्य आयोजन

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत विधानसभा सम्मेलन का भव्य आयोजन

हुसैनाबाद,पलामू:

भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को भाजपा कार्यालय हुसैनाबाद में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं कोडरमा विधायक नीरा यादव, विशिष्ट अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम व पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी व संचालन जिला मंत्री सोमेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में राम प्रवेश सिंह, रणजीत पासवान, उदय विश्वकर्मा, संतोष सिंह, अजय गुप्ता एवं अजीत सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने पूरे परिसर को जोश, उमंग और देशभक्ति की भावना से भर दिया। मुख्य अतिथि श्रीमती नीरा यादव ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा गढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक स्वाभिमान से जुड़ा जनआंदोलन है। हमें ‘हर घर स्वदेशी’ का मंत्र अपनाकर भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने में योगदान देना होगा।”
विशिष्ट अतिथि सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने अपने वक्तव्य में कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता को राष्ट्रीय चरित्र का हिस्सा बना दिया है। आज दुनिया भारत को नए नजरिए से देख रही है। यह आत्मविश्वास, स्वदेशी भावना और संगठन शक्ति का परिणाम है।”
विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री श्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ का जो संकल्प देश के सामने रखा है, वह भारत के पुनर्जागरण का मार्ग है। भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के लिए ‘स्वदेशी’ का भाव अनिवार्य है। जब हम अपने स्थानीय उद्योगों, कारीगरों और संसाधनों को प्राथमिकता देंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा। मोदी जी का ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ का आह्वान केवल नारा नहीं, बल्कि भारत के उत्थान की दिशा में एक विराट आंदोलन है।

भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना है। झारखंड की धरती में असीम संभावनाएँ हैं; यदि इन्हें स्वदेशी दृष्टिकोण से सशक्त किया जाए, तो यह प्रदेश आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ बनेगा।”
सम्मेलन के समापन पर मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया और यह प्रण किया कि वे समाज के हर वर्ग तक स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और आत्मनिर्भरता के संदेश को पहुँचाएँगे।
सभी ने यह भी तय किया कि वे जन-जन को प्रेरित कर “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” के अभियान को जनांदोलन का स्वरूप देंगे।