झारखंड शैक्षिक कांग्रेस का भव्य आयोजन, शिक्षा सुधार और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई
झारखंड शैक्षिक कांग्रेस का भव्य आयोजन, शिक्षा सुधार और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई
गुमला – झारखंड शैक्षिक कांग्रेस द्वारा आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा, डॉ. भीमराव अंबेडकर, स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी और झारखंड अलग राज्य प्रणेता स्व. ज्ञानरंजन की तस्वीरों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर झारखंड शैक्षिक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. प्रसाद पासवान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और इस दिशा में वे अपना प्रोत्साहन बनाए रखेंगे। डॉ. प्रसाद पासवान ने कहा कि शैक्षिक कांग्रेस राज्य की शिक्षा प्रणाली सुधारने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसके लिए सरकार और समाज के साथ समन्वित कार्य करना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्षों, महासचिवों, राज्य सचिवों एवं अन्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए और उन्हें शपथ दिलाकर बधाई दी गई।
इस अवसर पर कॉरपोरेट सोसायटी चेयरमैन सत्येंद्र चौहान, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, भीम कुमार, इंटक ज़िला अध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा, बी एस मल्लिक, कन्हैया प्रसाद, रीता कुमारी, प्रो प्रदीप कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

