“गिरिडीह में अपाचे का 20वां वार्षिकोत्सव, लॉन्च हुआ TVS Apache 160 4V TFT मॉडल”

आज सी एल ऑटोमोबाइल टीवीएस न्यू शोरूम हुयूटी बाजार गिरिडीह में अपाचे का 20वां वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस उत्सव पर टीवीएस मोटर कॉरपोरेशन ने अपाचे 4V का न्यू मॉडल लॉन्च किया अपाचे 160 4 V टीएफटी मॉडल लॉन्च किया। इस मॉडल में 5 इंच स्पीडोमीटर टीएफटी क्लस्टर स्पीडोमीटर स्मार्ट कनेक्ट के साथ ब्लूटूथ के साथ लांच किया है।
कंपनी के प्रोपराइटर शंभू जैन,श्रेयांश जैन और मैनेजर मनमोहन प्रसाद ने बताया कि दुर्गा पूजा एवं धनतेरस की अग्रिम बुकिंग चालु हो गई है साथ ही भारत सरकार के द्वारा जी एस टी का लाभ सभी लाभुकों को दिया जा रहा है।
लॉन्च के समय टीवीएस क्रेडिट के रीजनल मैनेजर, प्रोपराइटर शंभू जैन,श्रेयांश जैन और मैनेजर मनमोहन प्रसाद एवं सी एल टीवीएस टीम के कई सदस्य उपस्थित रहे।