“पलामू का निर्धन परिवार आर्थिक तंगी से बेहाल, प्रशासन व समाज से सहायता की अपील”

सेवा में
प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सोशल मीडिया एवं सभी मीडिया बंधु
विषय- अत्यंत निर्धन, भूमिहीन, अशिक्षित, विकलांग एवं विभिन्न गंभीर बीमारी से ग्रसित परिवार के समस्या एवं विषय को संकलन एवं प्रसारण के संबंध में (ताकि सरकारी एवं गैर सरकारी संस्था से मदद मिल सके)
महाशय
निवेदन पूर्वक कहना है कि दीपन साव /लंगड़ साव पिता गणेश साव ग्राम कजरू कला थाना पांडू जिला पलामू झारखंड के निवासी हैं जो एक सुदरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र भूमिहीन निर्धन अशिक्षित एवं विभिन्न बीमारी (जैसे फलेरिया, मनोरोग ,मिर्गी, टाइफाइड, खून की कमी आदि) से ग्रसित है जो विगत एक दो वर्षों से उपरोक्त बीमारी से जूझ रहे हैं जो भी चल -अचल संपत्ति थी उसे बेचकर सारा पैसा इलाज में लगा दिए इस दौरान उनकी छोटी पुत्री प्रियंका कुमारी का भी मनोरोग एवं स्त्री रोग आदी गंभीर बीमारी हो जाने से और भी घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है वर्तमान में स्थिति ऐसा है कि घर में ना कोई कमाने वाला है ना ही कोई देखने सुनने वाला है घर का एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति दीपन साव ही थे इसके अलावा उनके घर कोई पुरुष सदस्य भी नहीं है यह एक अमानवीय स्थिति में जीने को मजबूर हैं अब वित्तीय स्थिति खराब होने के कारण इलाज करने करवाने में असमर्थ हैं
इसलिए सरकार जनप्रतिनिधि अधिकारी समाज एवं प्रबुद्ध जनों से विनती प्रार्थना आग्रह कर रहे हैं कि उपरोक्त लाचारी बेबसी मजबूरी के प्रति मानवता, नैतिकता एवं दया की भावना रखते हुए वित्तीय मदद करने -करवाने में सहयोग करें एवं जीवन और घर उजड़ने से बचाने में मदद करे
आपकी मदद के लिए हमारा पूरा परिवार जन्म जन्मांतर तक आभारी रहेंगे
उपरोक्त स्थिति को सभी मीडिया बंधु आवाज एवं सहयोग प्रदान करें ताकि उचित मंच तक विषय पहुंच सके और इस गरीब का कुछ मदद हो सके आपका सहयोग के लिए परिवार हमेशा ऋणी रहेंगे

You may have missed